Activity
Nov 20, 2025
Nov 11, 2025
दक्षता सशक्तिकरण शोध संस्थान एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा हिंता गाँव में पीसीओडी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दक्षता सशक्तिकरण शोध संस्थान एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा हिंता गाँव में पीसीओडी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा श्रंखला में दक्षता सशक्तिकरण शोध संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के सहयोग से हिंता गाँव (जो विश्वविद्यालय द्वारा दत्तक लिया गया है) में पीसीओडी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों डॉ लतिका व्यास डॉ अल्पना सिंह ने महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि अनियमित खान-पान, तनाव, कम शारीरिक सक्रियता और बदलती जीवनशैली इस रोग को बढ़ावा देती हैं। महिलाएँ समय पर लक्षण पहचान कर उचित चिकित्सकीय सलाह लें तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।
दक्षता संस्थान की टीम ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध मिलेट्स (श्रीअन्न) के उपयोग पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि श्रीअन्न हार्मोन संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं और ग्रामीण परिवारों के दैनिक आहार में इनका शामिल होना आवश्यक है।
ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों और छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य परामर्श, प्रश्नोत्तरी तथा जागरूकता सामग्री वितरण किया गया।
आयोजक डॉक्टर हुकुम चंद मीना ने ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य-संवेदनशील मुद्दों पर निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया।I
Oct 19, 2025
PCOD AWARENESS MISSION 2025-26
समाचार लेख
दक्षता
सशक्तिकरण संस्थान उदयपुर
द्वारा पीसीओडी जागरूकता अभियान के अंतर्गत “बदलाव की शुरुआत – जागरूकता से ” श्रृंखला के अंतर्गत हाल ही में राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़गांव एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक
विद्यालय, सुंदरवास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दोनों विद्यालयों में कुल 200
से अधिक बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान
विशेषज्ञ डा सरोज मेनारिया चिकित्साधिकारी वैध भवानी शंकर आयुर्वेद चिकित्सालय सुंदरवास ने किशोरियों को पीसीओडी के कारण, लक्षण, रोकथाम
एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। बालिकाओं ने खुले मन से
प्रश्न पूछे तथा अपनी समस्याओं पर चर्चा की।
संस्थान की डा विशाखा बंसल
संस्था सचिव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य
किशोरियों में स्वास्थ्य
जागरूकता और आत्मविश्वास का विकास करना है, ताकि वे अपने शरीर और स्वास्थ्य के
प्रति सजग रह सकें। डा जयमाला दवे ने पहनावे के वस्त्रों की महत्ता बतायी ।
विद्यालय प्राचार्यों श्रीमती सारिका जैन एवं
श्रीमती किरन पोखरना एवं श्रीमती रेणु कुमावत
ने दक्षता संस्थान के प्रयासों की
सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डा अल्पना सिंह
सचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया । डा जयमाला दवे ने पहनावे के वस्त्रों की
महत्ता बतायी एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया ।
कार्यक्रम का समापन ‘बदलाव की शुरुआत – जागरूकता से’ के संदेश के साथ किया गया, जिसमें सभी बालिकाओं ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं जागरूक रहेंगी और दूसरों को भी जागरूक करेंगी।
categories
Popular Posts
-
दक्षता सशक्तिकरण शोध संस्थान एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा हिंता गाँव में पीसीओडी जागरूकता कार्यक्...
-
On 27 January 2024, 'Public Awareness on Nutrition' program was organized by the Dakshta Empowerment and Research Institute, Udaipu...
-
It's great to hear about the Nutrition Month program organized by the Dakshta Empowerment and Research Institute in Udaipur on Septembe...
-
Two Days Camp Two days camp A two days camp organized under the joint aegis the Dakshta Empowerment and Research Institute Udaipur and...
-
DAKSHTA MAGZINE OCT 2025






















































































